Wednesday, June 12, 2013

Barefoot college - The Tilonia expedition .........

मधुर मनोहर अतीव सुन्दर ,
ये सर्वविद्या की राजधानी , राजधानी !!

ये पूरा प्रांगण आत्मनिर्भर , 
एक लक्ष्य कि सब हों साक्षर  !
सतत परिश्रम एकाग्रता से ,
बनी है कण कण की इक कहानी , इक कहानी !!

सूर्य की ऊष्मा से खिंची शक्ति , 
अदभुत सा साहस, और ज्ञान शक्ति !
नारी चली है प्रगति के संग में 
उत्पीडन की प्रथा पुरानी , है पुरानी  !!

अदभुत अनूठी है बाल संसद,
विद्यार्थियों का उच हुआ कद !
ग्रामीण उत्थान को है प्रेरित ,
संविधान की शक्ति पहचानी , है पहचानी !!

संस्कृति मिश्रण का ये उदाहरण ,
निरंतर विकास को समर्पण !
सम्पन्नता का प्रतिबिम्ब है ये, 
तिलोनिया का ग्राम अभिमानी, है अभिमानी !!

शिक्षा का महत्व

उल्लास उमंग आचार - विचार ,
शिक्षा का ये अद्भुत सार !!

मष्तिस्क में ब्रह्माण्ड जगाता, 
स्वयं को बनता भाग्यविधाता !
अंधविश्वासों पे प्रचंड प्रहार, 
 शिक्षा का ये अद्भुत सार !!

चरित्र निर्माण का प्रयास,
अज्ञानता का संपूर्ण विनाश !
व्यभिचार का हो संहार ,
शिक्षा का ये अद्भुत सार !!

उन्नति का परस्पर लक्ष्य ,
मानस पटल को करता दक्ष !
एकता का करता प्रचार ,
शिक्षा का ये अद्भुत सार  - शिक्षा का ये अद्भुत सार !!